दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी, यलो अलर्ट जारी; अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tuesday, August 11, 2026 - 12:53
0
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी, यलो अलर्ट जारी; अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 अगस्त को राजधानी में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को तेज धूप के बाद दोपहर में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को भी कई इलाकों में बारिश हो रही है। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में जलाभिषेक के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए घर से निकलने की सलाह दी है।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मौसम केंद्र पर शाम 5:30 बजे तक चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में दिल्ली में 233.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिलीमीटर से अधिक है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

अगले छह दिनों का मौसम

12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

15 अगस्त को सुबह से दोपहर और शाम के बीच अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है। वहीं, 16 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User