पप्पू यादव के नोटों से बढ़ा चुनावी तापमान, बाढ़ पीड़ितों में बांटा नकद, कैमरे में कैद हुई घटना

Oct 10, 2025 - 09:54
 0  135
पप्पू यादव के नोटों से बढ़ा चुनावी तापमान, बाढ़ पीड़ितों में बांटा नकद, कैमरे में कैद हुई घटना

पटना (आरएनआई): बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन इसी बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे वैशाली जिले के गनियारी गांव में बाढ़ पीड़ितों को नकद राशि बांटते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पप्पू यादव शुक्रवार को सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा नदी के तेज कटाव से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक परिवार को 2000 से 3000 रुपये तक की नकद सहायता दी। बताया गया कि गांव की एक सूची के आधार पर एक-एक कर ग्रामीणों को रुपये दिए जा रहे थे। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है।

इस मौके पर सांसद ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कटाव पीड़ितों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी वैशाली से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने कहा, “यहां बड़े-बड़े नेता टिकट के चक्कर में व्यस्त हैं, लेकिन कटाव पीड़ितों से मिलने का किसी को समय नहीं है।”

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसमें वैशाली जिले की आठ विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। ऐसे में आचार संहिता लागू होने के बाद नकद सहायता बांटने की इस घटना पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन नहीं है।

फिलहाल, इस पूरे मामले पर प्रशासन या चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.