बैतूल में आरएसएस जिला प्रचारक से मारपीट, मुलताई में तनाव, पांच आरोपी गिरफ्तार
बैतूल (आरएनआई): मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद नगर में तनाव फैल गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, शिशुपाल यादव गुरुवार शाम किसी कार्य से बाइक पर जा रहे थे, तभी रास्ते में कुछ युवकों से विवाद हो गया। बताया गया है कि एक युवक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस हुई और मामला मारपीट में बदल गया। हमले में यादव घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही नगर में अफरा-तफरी और नारेबाजी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोग दोनों समुदायों से सड़कों पर उतर आए। गांधी चौक और बस स्टैंड क्षेत्र में भीड़ जमा होने लगी। स्थिति बिगड़ती देख कलेक्टर, एसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और शेष की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि बाकी आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाए और उनके अतिक्रमण हटाए जाएं।
वर्तमान में नगर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि कानून-व्यवस्था भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।
आरएसएस कार्यकर्ता देवराज लोखंडे ने कहा कि “संघ के एक प्रमुख कार्यकर्ता पर हमले से समाज में आक्रोश है। हमारी मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए।”
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



