पत्रकारों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं: विद्रोही

Sunday, September 8, 2024 - 20:40
Updated: 2 years ago
0
पत्रकारों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं: विद्रोही

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आइजेए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही ने आज कहा कि पत्रकारों पर अत्याचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। 
 
श्री विद्रोही ने यह बात यहां बिहार क्लब डुमरी (गोबरसही ) में हुई संगठन की बैठक में कही।इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में गोविंद कुमार को मनोनीत किया गया। इसके साथ ही संगठन के विस्तार के लिए नए कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया गया। नए कार्यकारी अध्यक्ष को तीन महीने के अंदर जिला कमिटी का विस्तार करने का समय दिया गया। 

श्री विद्रोही ने कहा कि पत्रकार शिवशंकर झा के हत्यारों को फांसी हो। उनके घर पर धमकी देने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पत्रकार गौरव के परिवार को उचित न्याय मिले। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द लागू की जाय।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पत्रकार हत्या मामले में की गई,साजिश का पर्दाफाश की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से एक दिशा निर्देश जारी किया जाय कि पत्रकार हित में एकजुट होकर खबर प्रकाशित हो। 

इस बैठक में मोतीपुर के पत्रकार धर्मचंद्र यादव को खबरों को लेकर धमकी दिए जाने की निंदा की गयी। इस बैठक में श्री विद्रोही के अलावा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, राष्ट्रीय महासचिव एसपी सत्यम, जिलाध्यक्ष राजन सिंह, गोविंद कुमार, कृतीश्वर कुमार, उमेश कुमार, राजनारायण यादव, रौशन कुमार,राजीव रंजन, राहुल कुमार, शीला चंद्रा, आरके छोटन, राहुल कुमार सिंह, धर्मचंद्र यादव, रघुनाथ कुमार, मंजय कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे।एल.एस।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User