पटवारी अनिल रूसिया रिश्वत लेते पकड़ा गया

Thursday, June 26, 2025 - 10:39
Updated: 1 year ago
0
पटवारी अनिल रूसिया रिश्वत लेते पकड़ा गया

छतरपुर (आरएनआई) नामांतरण करने की घूस 3500, एडवांस 2500 और शेष एक हजार की घूस छतरपुर जिला मुख्यालय से सटे धमोरा गांव में मनोज कुशवाहा की दुकान पर ले रहा था । तभी सागर लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा। शिकायतकर्ता रामप्रसाद कुशवाहा के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। उसका नामांतरण होना था। एक माह से परेशान थे। 2500 रूपये देने के बाद भीं पटवारी परेशान कर रहा था। याद करे कि पटवारी अनिल रूसिया पर आरोप हैं कि पटवारी कम वह भू माफिया हैं. बिजावर, छतरपुर शहर सहित अन्य स्थानों की बेशकीमती जमीनों की प्लाटिंग में वह बड़े हिस्सेदार हैं। हाल ही में उनका ट्रांसफर गौरिहार कर दिया गया लेकिन उन्होंने अपने रसूख की दम पर ज्वाइन नहीं किया।इस पटवारी की आय से अधिक सम्पत्ति की जाँच भीं जरुरी हैं। अगर ऐसा होता हैं तो एक पटवारी अकूत दौलत का मालिक निकलेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User