पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर मे नाले में पड़ा मिला मासूम बच्ची का शव, रेप के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Jun 29, 2025 - 21:38
Jun 29, 2025 - 21:40
 0  108

हरदोई (आरएनआई) पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव में रविवार को एक मासूम बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला, ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी रवि शुक्ला की 6 वर्षीय पुत्री रिशु उर्फ अविका रविवार सुबह करीब 9 बजे अचानक लापता हो गई, परिजनों ने देर तक उसे नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचित किया। गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी ऋषिकांत के घर में रहकर घरेलू का करने वाले सचिन को संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ा और कडाई से पूछताछ की। जिसके बाद सचिन की निशानदेही पर शाम करीब 5 बजे गांव के निकट नाले में बच्ची का पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका व्यक्त की। सचिन को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रवि शुक्ला मैनपुरी में रहकर एक राइस मिल में नौकरी करते हैं, जिनकी दो बेटियों में मृतका बड़ी थी। आरोपी सचिन बिहार का रहने वाला बताया गया, बच्ची गायब होने के बाद उसकी गतिविधियां संदिग्ध देखकर पुलिस ने उसे पकड़ा। सचिन कै कुछ दिन पूर्व ऋषिकांत घरेलू काम के लिए लाए थे। घटना की जानकारी पाकर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, सीओ अनुज मिश्रा और फारेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। एसपी ने बच्ची के परिजनों से जानकारी जुटाई और परिजनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0