संदिग्ध अवस्था में वृद्ध महिला की मौत, बहू के भाई ने पुत्र व बहनों पर लगाया हत्या का आरोप

Jun 29, 2025 - 21:20
Jun 29, 2025 - 21:25
 0  297

फतेहपुर (आरएनआई) राधानगर थाना क्षेत्र के 50 नंबर गेट जयरामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के बहू के भाई ने पुत्र व बहनों पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार 50 नं. गेट जयरामनगर निवासी स्व0 मुन्नी लाल वर्मा की पत्नी मिथलेश वर्मा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की बहू मनोरमा के भाई पिन्टू सेन ने मृतका के पुत्र मनीष व बहन निशा, मनीषा पर आरोप लगाते हुए बताया कि इन्ही लोगों ने अपने मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। कारण पूछने पिन्टू सेन ने बताया कि उसकी बहन मनोरमा की शादी 20 वर्ष पूर्व मनीष के साथ ही हुई थी। डेढ साल घर में रखने के बाद नौकरी की तलाश में मनीष बाहर चला गया और वहीं किसी महिला से उसके अवैध सम्बन्ध हो गये और बाद में उसी से शादी कर ली इसी बीच मनोरमा ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम तन्नू रखा गया। उसने बताया कि तीनों ने मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी है। उसका कहना है कि मिथलेश हमेशा अपने बहू का ही समर्थन करती थी जिससे उसको जलन होती थी। कुछ दिन पूर्व ही अपनी दूसरी पत्नी व बच्चे को लेकर घर वापस आ गया और बहन को धक्का मारकर घर से निकाल दिया। थाने में समझौता हुआ जिस पर ऊपर वाले कमरे में बहन को रहने के लिए कहा गया नीचे वाले कमरे में मनीष अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। दो दिन पूर्व मनोरमा अपने भाई के घर चली गयी। उसने बताया कि मेरे पास पडोस के लोगो ने फोन पर बताया कि मिथलेश की मौत हो गयी। जब सभी लोग घर पर थे तभी पुलिस प्रशासन के सामने ही मनीष ने उसकी बहन को धक्का मारकर नाली में गिरा दिया जिससे उसको चोट आई। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात हो सकेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0