नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की चुनौती को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया स्वीकार किया, कहा कि पार्टी आदेश देगी तो राघोगढ़ से भी चुनाव लड़ लूंगा जयवर्धन सिंह कोई तोप थोड़ी है

Wednesday, January 25, 2023 - 19:45
Updated: 4 years ago
0
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की चुनौती को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया स्वीकार किया, कहा कि पार्टी आदेश देगी तो राघोगढ़ से भी चुनाव लड़ लूंगा जयवर्धन सिंह कोई तोप थोड़ी है

गुना। मध्यप्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने नेता प्रतिपक्ष से मिली राघौगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती को स्वीकार कर लिया है। सिसोदिया ने चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा कि अगर पार्टी मुझे राघौगढ़ से टिकट देगी तो मैं वहीं से चुनाव लडूंगा। जयवर्धन कोई तोप थोड़ी ना हैं। मंत्री सिसोदिया ने आगे कहा जिस नगर पालिका में एक-दो सीटें आती थी वहां भारतीय जनता पार्टी की आज 8 सीटें आईं हैं। वोटिंग परसेंटेज आपको चेक करना चाहिए। आप पाएंगे कि कांग्रेस से ज़्यादा वोट BJP को मिले हैं। अचंभित होने की बात नहीं है। धीरे-धीरे जयवर्धन सिंह की पूरी जमीन खिसक रही है उनको सोचना चाहिए। दरअसल दो दिन पहले ही मध्यप्रदेश की 19 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चित चुनाव पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ का रहा। यहां एकबार फिर कांग्रेस ने नगर पालिका में बहुमत हासिल कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User