नहर में गिरकर युवक की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डेहरी में गुरूवार की सुबह नहरिया की पुलिया पर बैठा 45 वर्षीय युवक अचानक नहर में गिर गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां से उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार डेहरी गांव निवासी वीरेन्द्र पटेल का पुत्र जेम्स पटेल गुरूवार की सुबह लगभग सात बजे गांव के समीप स्थित नहर पुलिया पर बैठा था तभी अचानक सिर के बल वह नहर में गिर गया। पानी के नीचे पत्थर होने के कारण सिर में गंभीर चोट आ गई। आस-पास के लोगों ने उसे नहर से निकाल बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घर वाले उसे सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

