जंगली जानवर के हमले से वृद्ध की मौत
फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारन का डेरा में खेत जा रहे 70 वर्षीय वृद्ध के ऊपर जंगली जानवर ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार लोहारन का डेरा गांव निवासी बूची का पुत्र रामकृपाल बुधवार की शाम लगभग छह बजे खेत की ओर जा रहा था तभी अचानक उस पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गांव वाले लाठी-डण्डा लेकर दौड़े तभी जानवर भाग निकला। घायलावस्था में वृद्ध को उपचार के लिए अस्पताल लाने लगे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



