नवादा में बहन की बरामदगी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही बहन, उपमुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद

सन्नी भगत

Saturday, December 24, 2022 - 23:16
0
नवादा में बहन की बरामदगी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही बहन, उपमुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद
नवादा में बहन की बरामदगी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही बहन, उपमुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद
नवादा में बहन की बरामदगी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही बहन, उपमुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद

नवादा। नवादा में सात महीने से एक लड़की अपने घर के नजदीक से लापता है, पीड़ित बहन अपनी छोटी बहन बंदना की सकुशल बरामदगी के लिए दर दर की ठोकरें खा रही. पीड़ित परिवार बहन की अपहरण की शिकायत ले उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से न्याय की उम्मीद लिए पटना आवास पर पहुची.

बंदना नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर नेहालूचक मोहल्ले के निवासी अंजली वर्मा की बेटी वंदना सिन्हा बताई जाती है.

बहन अंजलि वर्मा ने बताया की छोटी बहन बंदना 2 जून की रात से अपने घर के नजदीक से अपहरण कर लिया गया है.घर से कूड़ा फेकने घर से बाहर निकली थी.

जब भी हम थाना जाते है तो पुलिस द्वारा एक्शन तो दूर मुझे ही बदचलन और बहुत कुछ बोलते है पुलिस वाले बदतमीजी से पेश आते है. इसी सब से परेशान होकर हम परिवार उप मुख्यमंत्री जी के पास आये है और अपहरण कर्ताओं की चुंगल से सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे है.

गौरतलब हो की इस घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने नगर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है.लेकिन पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर पाई है. परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस सुस्ती दिखाती रही सात माह बाद भी पुलिस वंदना को तलाश करने में कोई तेजी नहीं दिखाई.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User