शिक्षा मंत्री ने 550 बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किया

Sunday, December 25, 2022 - 01:01
Updated: 4 years ago
0
शिक्षा मंत्री ने 550 बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किया

शाहाबाद, हरदोई । उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी द्वारा शाहाबाद नगर क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों पर बेसहारा, मजदूरों एवं निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर ठंड में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने शाहाबाद नगर पालिका परिषद के उधरनपुर, जटपुरा, भूड़ा, सिकंदरपुर कल्लू, दौलतपुर गंगादास, नगला गणेश, दौलतिया पुर, मंगली पुर, लालपुर, नगला लोथू गढ़ी चांद खान, सफीपुर, बमियारी बबुराही, जमुलापुर आदि ग्रामों के 550 गरीब, निराश्रित, महिलाओं, बुजुर्गों और पुरुषों को कंबल वितरण किए । शीतलहर के इस मौके पर कंबल पाकर निराश्रित लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री को लख-लख दुआएं दी। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार ठंड से बचाने के लिए गरीबों, बेसहारा एवं मजदूरी पेशा लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम चला रही है । सरकार के प्रयास से आज पांच स्थानों पर कंबल वितरण किया गया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार सर्वधर्म सद्भाव एवं सबका विकास, सबका साथ के मूल मंत्र पर चल रही है । सभी धर्म और वर्गों के लोगों को बराबर की सुविधाएं मिल रही हैं और विकास कार्य किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा सरकार की मंशा है कि हर घर रोजी रोटी का इंतजाम हो, हर व्यक्ति को छत मुहैया हो।  सरकार ने इस ओर काम किया और प्रधानमंत्री आवास के रूप में गरीबों को छत मुहैया कराई । माताओं और बहनों को उज्जवला स्कीम के अंतर्गत रसोई घर के लिए चूल्हा और गैस का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी शाहबाद धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया सरकार की समस्त योजनाओं का पात्रों को बारीकी से चयन करके लाभ पहुंचाया जा रहा है । सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के लोगों को दिया जा रहा है। इस अवसर पर शाहाबाद क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User