नवादा में 16 फरवरी को लग रहा रोजगार कैंप, जानें सैलरी और अन्य सुविधाएं

Friday, February 13, 2026 - 21:51
Updated: 7 months ago
0
नवादा में 16 फरवरी को लग रहा रोजगार कैंप, जानें सैलरी और अन्य सुविधाएं

नवादा (आरएनआई) जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक खास अवसर सामने आया है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 16 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) के प्रांगण में

एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक 16 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) नवादा के प्रांगण में दिव्यांगजनों के लिए 03 नियोजकों — SBI Life Insurance Co. Ltd., Nawada; Yug Group of Companies, Jhajjar, Haryana; एवं Adecco India Ltd., Gurugram — द्वारा 115 रिक्त पदों के लिए एकदिवसीय रोजगार कैम्प-सह-करियर तथा व्यावसायिक मार्गदर्शन देने हेतु सेमिनार का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक किया जाएगा।

नियोजन कैम्प में मैट्रिक से लेकर ग्रेजुएशन, आईटीआई, इंजीनियरिंग किए हुए दिव्यांग अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। आयु 18 से 60 वर्ष निर्धारित है। वेतन ₹12,000 से ₹25,000 सीटीसी तक मिलेगा। कार्यस्थल — नवादा, झज्जर (हरियाणा), बिहार एवं झारखंड — निर्धारित है।

इच्छुक दिव्यांगजन आवेदक एवं आवेदिकाएँ अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई) नवादा के प्रांगण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। रोजगार कैम्प पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा। जो आवेदक एवं आवेदिकाएँ एनसीएस पोर्टल पर निबंधित हैं, वही रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो आवेदक एवं आवेदिकाएँ निबंधित नहीं हैं, वे एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन स्वयं या जिला नियोजनालय, नवादा में कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं; नियोजन की शर्तों के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।

युवा इस अवसर का लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SUNNY BHAGAT

CRIME REPORTER

Comments (0)

User