नवागत सीएमओ शैलेश अवस्थी ने संभाली कमान, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए समन्वय और उत्कृष्ट कार्य के मंत्र
गुना (आरएनआई) नवागत सीएमओ शैलेश अवस्थी ने नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक लेकर सभी से परिचय प्राप्त किया एवं कौन कर्मचारी किस शाखा में कार्य कर रहा है, उसकी जानकारी ली।
सर्वप्रथम नगर पालिका कर्मचारियों ने नवागत सीएमओ का पुष्प हार से स्वागत किया।

सीएमओ ने सभी अधिकारी, कर्मचारियों को समन्वय बनाकर व और अधिक क्षमता से कार्य करने कि समझाइश दी, जिससे नगर पालिका का नाम पूर्व की तरह उत्कृष्ट नगर पालिकाओं में शुमार हो सके।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका गुना उत्कृष्ट नगर पालिका में गिनी जाती है, आप सभी अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करेंगे तो अधिक से अधिक कार्य कर, आम जन को योजनाओं का लाभ दिला सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)