नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर निकली अर्चना लापता — बैग मिला, पर सुराग नहीं

Wednesday, August 13, 2025 - 15:34
Updated: 1 year ago
0
नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर निकली अर्चना लापता — बैग मिला, पर सुराग नहीं

भोपाल/इटारसी (आरएनआई) इंदौर से अपने घर कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस में सवार होकर निकली अर्चना तिवारी को खोजने के लिए जीआरपी ने जहां तीन सर्च टीम तैयार की है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर नर्मदापुरम के नर्मदा ब्रिज के नीचे बह रही नर्मदा नदी में भी होमगार्ड जवान और एसडीआरएफ के जवानों ने डुबकी लगा रहे है, पर अर्चना की खोज में शून्यता। यह वहीं बेटी है जो सिविल जज की तैयारी कर रही थी। टीम की छानबीन में अर्चना आखिरी बार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर नजर आई थी... इधर, अर्चना के भाई अभिषेक ने मीडिया को बताया कि ''वह मेरे मामा की बेटी है और हम मंगल नगर में एक ही घर में साथ रहते हैं... अर्चना के पिता की मृत्यु भी कुछ वर्ष पूर्व हुई और वह इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी... रक्षाबंधन मनाने के लिए अर्चना इंदौर से कटनी के लिए निकली थी, लेकिन वह अब तक घर नहीं पहुंची... उमरिका में मामा रहते हैं, उन्होंने भी बी3 बर्थ में जाकर देखा तो अर्चना का सिर्फ बैग ही मिला...'' इधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु उर्फ अंशु मिश्रा ने अर्चना की सूचना देने वाले को 51 हजार रुपए नकद राशि इनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की है... दिव्यांशु ने बताया कि ''अर्चना मेरी बहन है, वह मुझे राखी बांधती थी और हमने छात्र राजनीति में साथ काम भी किया है...'' फिलहाल जीआरपी की तीन टीमें इंदौर, कटनी, भोपाल, नर्मदापुरम, इटारसी से लेकर जबलपुर तक तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User