डोभाल के बाद जयशंकर का रूस दौरा — ट्रंप की धमकियों और टैरिफ वॉर के बीच कूटनीतिक मिशन
इस वर्ष के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर आ सकते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात में पुतिन के दौरे की तैयारियों पर भी बात हो सकती है।
नई दिल्ली (आरएनआई) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत और रूस के संबंधों में काफी करीबी देखी जा रही है। हाल ही में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी। अब खबर आई है कि भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी रूस दौरे पर जाएंगे और वहां रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव से मुलाकात करेंगे।
रूसी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावारोव के बीच 21 अगस्त को मॉस्को में बैठक होगी। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय ढांचे के अंतर्गत कई अहम मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा होगी। साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर भी बातचीत होगी। इस वर्ष के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत यात्रा पर आ सकते हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात में पुतिन के दौरे की तैयारियों पर भी बात हो सकती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के रूस दौरे पर दोनों देशों के बीच सैन्य तकनीक सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई थी। भारत स्थित रूसी दूतावास ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी थी। साथ ही असैन्य विमान निर्माण, धातु उद्योग और रासायनिक उद्योग जैसे अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं को लागू करने पर भी बातचीत हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



