आनंद धाम आश्रम में श्रीविष्णु स्वामी जयंती महोत्सव 15 अगस्त को
(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन (आरएनआई) चामुंडा मोड़ स्थित आनंदधाम आश्रम (ठाकुरश्री शेषनारायण मन्दिर) में श्रीविष्णु स्वामी जयंती महोत्सव दिनांक 15 अगस्त 2025 को अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि आनंदधाम आश्रम (ठाकुरश्री शेषनारायण मन्दिर) के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमद् जगद्गुरु विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले)के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ प्रातः 07 बजे से विष्णु स्वामी अखाड़ा (ज्ञान गुदड़ी) से आनंद धाम आश्रम (श्री शेषनारायण मंदिर) चामुंडा मोड़, परिक्रमा मार्ग तक गाजे-बाजे के मध्य निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात पूर्वाह्न 09 बजे से वृहद संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, महंत, महामंडलेश्वर, जगद्गुरू, धर्माचार्य एवं विद्वान आदि भाग लेंगे। तत्पश्चात् 11 बजे से महंतों का स्वागत व संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं भंडारा आदि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



