शाहाबाद:नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के दावे हवा हवाई, नालिया चोक होने की वजह से सीओ ऑफिस के सामने जल भराव

Thursday, March 21, 2024 - 11:14
Updated: 3 years ago
0
शाहाबाद:नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के दावे हवा हवाई,  नालिया चोक होने की वजह से सीओ ऑफिस के सामने जल भराव
सीओ आफिस के सामने जलभराव का नजारा

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के दावे हवा हवाई नालिया चोक होने की वजह से सीओ ऑफिस के सामने जल भराव शाहाबाद हरदोई । नगर पालिका परिषद शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए साफ दिख रहे हैं। वीडियो में स्टेट बैंक से ब्लॉक मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बिना बरसात के जल भराव जैसा नजारा दिख रहा है। यह नजारा पालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते दिखाई दे रहा है। समस्त छोटे-बड़े 17 नालों और नालियों की सफाई करने का दावा करने वाले अधिशासी अधिकारी के दावों की यह जल भराव पूरी तरह से कलई खोल रहा है। सीओ ऑफिस और राजकीय कृषि बीज भंडार के ठीक सामने बिना बरसात के जल भराव का नजारा दिखाई दे रहा है। इस रोड से गुजरने वाले लोग इधर-उधर से कूद कर निकल रहे हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार के अंदर भी पानी प्रवेश करने लगा है लेकिन सफाई अभियान के लंबे-लंबे दावे करने वाले पालिका प्रशासन को शर्म नहीं आ रही है। पालिका प्रशासन स्वच्छता अभियान को प्रमुखता से चलाने और साफ सफाई की व्यवस्था नंबर वन होने का दावा कर रहा है, लेकिन बिना बरसात के सड़क पर दिख रहा यह जल भराव क्या नगर पालिका प्रशासन की पोल खोलने भर के लिए काफी नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User