नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जारी किए तीन दिन के नोटिस
गुना (आरएनआई) गुनिया के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में बने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए नगर पालिका गुना ने फिर जारी किए तीन दिवस के नोटिस। आज दोपहर से नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई शुरू जहाँ मालिक मौजूद नहीं थे, वहाँ भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए।
नगर पालिका का तकनीकी व राजस्व अमला मौके पर रहा मौजूद, साथ ही ऑटो रिक्शा से मुनादी भी कराई गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने बताया अवैध निर्माणकर्ताओं को तीन दिन का समय दिया गया है। इसके बाद प्रशासन खुद निर्माण हटाएगा और संपूर्ण खर्च संबंधितों से वसूला जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



