नगर पंचायत ने निकाली तिरंगा यात्रा
खागा, फतेहपुर (आरएनआई) किशनपुर नगर पंचायत की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर पंचायत कर्मियों संग अन्य लोग शामिल रहे। यात्रा को झण्डी दिखाकर अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सोनकर रवाना किया। विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के पश्चात यात्रा पुनः नगर पंचायत परिसर आकर समाप्त हुई। रास्ते पर लोगों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत नारे भी लगाए। तत्पश्चात सभी को तिरंगा झण्डा भी वितरित किया गया। इस मौके पर सभासद पुष्पा देवी के अलावा कार्यालय कर्मिक भी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

