धरनावदा हादसे में मुख्‍यमंत्री द्वारा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश

Jun 24, 2025 - 21:57
Jun 24, 2025 - 22:07
 0  1.3k
धरनावदा हादसे में मुख्‍यमंत्री द्वारा 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के धरनावदा में कुएं में गिरे गाय को बचाने के प्रयास में कुँए में उतरे पाँच लोगों की मृत्यु होने पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारजनों के साथ हैं। मृतकों के निकटतम परिजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को शांति, शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय कष्ट सहन करने की शक्ति तथा पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0