दीपावली से पहले गुना में मिठाई–मावे की सैंपलिंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

Oct 18, 2025 - 18:43
Oct 18, 2025 - 18:44
 0  459
दीपावली से पहले गुना में मिठाई–मावे की सैंपलिंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषीश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी अवधेश पाण्‍डे एवं कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि कुमार शिवहरे एवं लखन लाल कोरी के संयुक्‍त दल द्वारा गुना में निरीक्षण एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही की गई। टीम द्वारा फर्म श्री अपना स्‍वीट्स सुभाष कॉलोनी, तेलघानी चौराहा, मण्‍डी गेट के पास से मावा, नमकीन एवं वर्फी, फर्म बीकानेर मिष्‍ठान भण्‍डार, जयस्‍तंभ चौराहा से मावा एवं मिल्‍क केक एवं राजश्री स्‍वीट्स, तेलघानी चौराहा से मावा एवं मलाई वर्फी एवं शिमला स्‍वीट्स जयस्‍तंभ चौराहा से वर्फी, नमकीन एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गये। टीम अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गये। सैम्‍पल जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे जा रहे हैं, जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जावेगी    

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0