त्योहारों के मद्देनज़र मधुसूदनगढ़ मुख्य बाजार में भारी वाहनों की एंट्री बैन, उल्लंघन पर जुर्माने की चेतावनी

Oct 18, 2025 - 18:42
Oct 18, 2025 - 18:44
 0  135
त्योहारों के मद्देनज़र मधुसूदनगढ़ मुख्य बाजार में भारी वाहनों की एंट्री बैन, उल्लंघन पर जुर्माने की चेतावनी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं एसडीएम राघौगढ़ के मार्गदर्शन में त्योहार,बाजार व्यवस्था एवं ट्रैफिक को दृष्टिगत रखते हुए गुना रोड अस्पताल के पास,सुठालिया रोड छोटा बाय पास, भोपाल रोड मंडी के पास तथा लटेरी रोड पर बेरिकेट तथा बैनर लगाकर भारी वाहन मुख्य बाजार में प्रतिबंधित किए गए हैं। पालन न करने पर नियम अनुसार कार्यवाही एवं जुर्माना लगाया जाएगा। 

आज तहसीलदार मकसूदनगढ़ डॉ. उदय सिंह द्वारा आज संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए सभी मुख्य मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित किया तथा कृषि उपज मंडी मधुसूदनगढ़ में व्यापारियों की बैठक लेकर भावांतर योजना एवं मंडी के ट्रैक्टर बाईपास से निकालने के लिये निर्देश दिए। जिससे बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो सके एवं दुकानदारों, किसानों एवं आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान नायब तहसीलदार कमल सिंह कोली,थाना प्रभारी संदीप यादव एवं नगर परिषद सीएमओ वीरेंद्र चक्रवर्ती एवं उनकी टीम उपस्थित थी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0