दिल्ली: लाल किला परिसर के पार्क से 1 करोड़ का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी
दिल्ली स्थित लाल किले के परिसर से चोरों ने करोड़ रुपये का कलश चुरा लिया। बताया जाता है कि परिसर में एक अनुष्ठान चल रहा था और लोग अनुष्ठान में व्यस्त थे, तभी वहां रखा कलश चोरी हो गया।
नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली स्थित लाल किला परिसर के पास बने पार्क में आयोजित जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरों ने करीब एक करोड़ रुपये का कीमती कलश चोरी कर लिया।
मंगलवार को हुए इस अनुष्ठान में श्रद्धालु पूजा-पाठ में व्यस्त थे, तभी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने 760 ग्राम सोना और करीब 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ना जड़ा कलश गायब कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यह चोरी लालकिला पार्क (गेट नंबर 15) से हुई है, न कि लाल किले के अंदर से। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चोरों की तलाश जारी है।
धार्मिक कार्यक्रम में हुई इस बड़ी चोरी से श्रद्धालुओं और आयोजकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



