दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की छत ढही, 5 की मौत

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक दरगाह की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Friday, August 15, 2025 - 19:39
0
दिल्ली में हुमायूं के मकबरे के पास दरगाह की छत ढही, 5 की मौत

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे के पास एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां एक दरगाह की छत गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबने वाले सभी लोगों को रेस्कयू कर लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। जॉइंट सीपी संज जैन ने बताया कि दरगाह शरीफ पट्टे शाह परिसर की छत गिर गई थी। 10 लोगों को बचाकर एम्स ट्रॉमा सेंटर और एलएनजेपी भेजा गया था, जिनमें से 5 की मौत हो गई है। बचाव अभियान पूरा हो गया है।

11 लोगों को मलबे से रेस्क्यू किया जा चुका है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मलबे से सभी को बाहर निकालने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह दरगार निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं की कब्र के पीछे स्थित है। शाम के समय अचानक यहां छत की दावीर ढह गई, जिसकी चपेट में करीब एक दर्जन लोगों के आने के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। थोड़ी ही देर में फायरकर्मी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अग्निशमन दल के कर्मचारियों की टीम ने तेजी से मलबा हटाया और लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया।

बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की एक टीम भी यहां पहुंच गई और एनडीआरएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User