दिल्ली में धीरे-धीरे दस्तक दे रही ठंड: 20°C के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Oct 9, 2025 - 09:05
 0  162
दिल्ली में धीरे-धीरे दस्तक दे रही ठंड: 20°C के करीब पहुंचा न्यूनतम तापमान, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (आरएनआई) दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी में लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में सूरज भी झलक दिखाता रहा।

पिछले 24 घंटों में राजधानी में 14.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि हवा में नमी का स्तर 100 से 73 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। हालांकि, 9 से 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके चलते उत्तर भारत में ठंड के जल्द दस्तक देने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि अक्तूबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हाल की बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी संक्रमणकालीन मौसम में ठंड की शुरुआती दस्तक का संकेत दे रही है। देश के कुछ हिस्सों में समय से पहले ठंड का मौसम शुरू हो सकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.