जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध यात्री पकड़ा, अंडरगारमेंट में मिला 155 ग्राम संदिग्ध पदार्थ
नई दिल्ली। दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने एक संदिग्ध यात्री को पकड़ लिया। यात्री के बैग की एक्स-रे जांच के दौरान स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद वह वहां से भागने लगा। सतर्क जवानों ने पीछा कर उसे स्टेशन के निकास द्वार के पास पकड़ लिया।
CISF के अनुसार, यात्री के सामान की तलाशी लेने पर उसके अंडरगारमेंट के सिले हुए हिस्से में छिपाकर रखा गया अज्ञात अर्धठोस पदार्थ मिला। शुरुआती जानकारी में इसकी मात्रा करीब 155 ग्राम बताई जा रही है। हालांकि, पदार्थ की वास्तविक पहचान की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पूछताछ के दौरान यात्री ने खुद को कुआलालंपुर में रहने वाला अनिवासी भारतीय (NRI) बताया। CISF ने यात्री और बरामद पदार्थ को आगे की जांच के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पदार्थ क्या है और उसे छिपाकर ले जाने के पीछे क्या वजह थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)