दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, एटीएस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया — मड़ियांव में डॉक्टर के घर छापेमारी

Nov 11, 2025 - 15:40
 0  189
दिल्ली धमाके के बाद यूपी में हाई अलर्ट, एटीएस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया — मड़ियांव में डॉक्टर के घर छापेमारी

लखनऊ (आरएनआई) दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) व स्थानीय पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर में एटीएस ने डॉक्टर अदील अहमद के करीबी बताए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को भी गुप्त स्थान से पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ गोपनीय स्थान पर की जा रही है।

राजधानी लखनऊ में भी सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई की है। मड़ियांव क्षेत्र में सोमवार रात डॉ. परवेज अहमद अंसारी के घर जम्मू-कश्मीर पुलिस, एटीएस और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। हालांकि, छापेमारी के दौरान डॉक्टर घर पर मौजूद नहीं मिले। टीमें सुबह सात बजे से मौके पर मौजूद रहीं।

अलीगंज के एसीपी सैयद अरीब अहमद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मड़ियांव इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिस घर की तलाशी ली गई, वह डॉ. परवेज अहमद अंसारी का है।

इस बीच, डीजीपी उत्तर प्रदेश ने सभी जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालात की समीक्षा की। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर संवेदनशील धार्मिक स्थलों, सीमावर्ती इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। गश्त, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है, वहीं राम मंदिर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

राज्य के प्रमुख शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, और मुख्य बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली धमाके से जुड़े संभावित नेटवर्क की कड़ी जांच में जुटी हैं और राज्यभर में चौकसी के विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.