‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, साजिश की तह तक जाएंगे’ — भूटान में बोले पीएम मोदी
थिम्फू (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए कार विस्फोट को एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा है कि इसके षड्यंत्रकारियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने यह बयान भूटान के थिम्फू में अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान दिया।
प्रधानमंत्री ने कहा, “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों का दुख समझता हूं और पूरा देश उनके साथ खड़ा है। मैं कल रातभर इस घटना की जांच में जुटी सभी एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”
सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर धमाके के कारणों की जांच में जुटी हैं। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था।
गौरतलब है कि इससे पहले फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था, जहां से लगभग तीन क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दिल्ली धमाके के तार उसी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी सोमवार रात तक सभी जांच एजेंसियों से लगातार संपर्क में रहे और मंगलवार सुबह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार भूटान पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार इस हमले के पीछे की हर कड़ी को उजागर कर दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



