दिल्ली धमाके के बाद कश्मीरियों पर शक की नजर से चिंता – मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Thursday, November 20, 2025 - 10:51
0
दिल्ली धमाके के बाद कश्मीरियों पर शक की नजर से चिंता – मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर (आरएनआई) दिल्ली धमाके के बाद देशभर में कश्मीरियों को शक की नजर से देखे जाने पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की हरकत का खामियाजा पूरे समुदाय को भुगतना पड़ रहा है, जबकि अपराध कुछ व्यक्तियों ने किया है, मगर बदनामी पूरे कश्मीर को झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस हालात की वजह से लोग अपने बच्चों को बाहर पढ़ाई के लिए भेजने या स्वयं यात्रा करने से भी डरने लगे हैं।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की घटना के बाद ऐसा माहौल बना दिया गया है जैसे हर कश्मीरी दोषी हो। उन्होंने कहा कि जब एक व्यक्ति गलती करता है, तो उसकी सजा पूरे समुदाय को देना न केवल गलत है, बल्कि समाज में भेदभाव और भय का माहौल पैदा करता है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह स्वयं भी दिल्ली में जम्मू-कश्मीर नंबर की गाड़ी चलाते समय असहज और सतर्क महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जे-के नंबर की गाड़ी चलाना मानो अपराध जैसा हो गया है। अगर सुरक्षा कर्मी साथ न हों, तो मुझे भी यह चिंता रहती है कि कहीं कोई रोककर पूछताछ शुरू न कर दे।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की कि कुछ व्यक्तियों की गलतियों की वजह से पूरे कश्मीर और कश्मीरियों को दोषी ठहराना समाज और देश दोनों के लिए सही नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ाई अपराधियों से है, किसी धर्म, प्रदेश या समुदाय से नहीं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User