दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गुना, डायमंड द्बारा सेवा गतिविधि सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया

Jan 18, 2025 - 21:41
Jan 18, 2025 - 21:48
 0  540
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गुना, डायमंड द्बारा सेवा गतिविधि सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया

गुना (आरएनआई) स्व.प्रदीप कुमार जैन कासलीवाल के 77 वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में "दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गुना, डायमंड" द्वारा सेवा भारती संस्था अस्पताल परिसर में नि:शक्त जनों को निःशुल्क भोजन वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सकल दिगम्बर जैन समाज,गुना के अध्यक्ष संजय जैन,मंत्री अनिल जैन अंकल, पुण्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र बजरंगगढ़ के अध्यक्ष एस. के जैन,मंत्री प्रदीप जैन, सकल जैन समाज के मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सोशल ग्रुप डायमंड "डायमंड" की तरह हमेशा ही चमकता रहेगा एवं हिमालय जितनी ऊंचाईयां छुएगा। पुण्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र बजरंगगढ़ जी के अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में संस्था के कार्या की तारीफ करते हुए इस संस्था को आगे बढ़ाने की बहुत-बहुत बधाइयां दी। इस अवसर पर जिला सेवा भारती संस्था के अध्यक्ष रामवीर सिंह रघुवंशी, मंत्री अखिलेश विजयवर्गीय ने सभी  का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन,महामंत्री राजीव जैन, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन, सोनू जैन पाटनी, अनिल खैरा, राजेंद्र जैन, जिनेंद्र झांझरी, महेंद्र जैन,अरुण पांडेय ,संजय जैन कटरिया, संजय, राजेश जैन,संजीव जैन,अनिल जैन आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0