सड़क पर किसी की मौत न हो, न संकट आए किसी परिवार पर, इसी ध्येय के साथ गुना पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 

Saturday, January 18, 2025 - 21:39
Updated: 2 years ago
0
सड़क पर किसी की मौत न हो, न संकट आए किसी परिवार पर, इसी ध्येय के साथ गुना पुलिस का सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान 

गुना (आरएनआई) ‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के तहत गुना पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान के दौरान गुना पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिंहा के दिशा निर्देशन में यातायात प्रभारी निरीक्षक अजयप्रताप सिंह द्वारा आज गुना-आरोन रूट पर चलने वाली बसों को भुल्लनपुरा स्थित बस स्टैण्ड पर रोक कर चेक किया गया।

चेकिंग के दौरान कमला ट्रेवल्स और सिकरवार ट्रैवल्स की बसों के कागजात चैक करने पर बसों के रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण इत्यादि कागजात सही मिले। सिकरवार ट्रेवल्स की बस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर अवधि का मिला, जिससे उस पर 3000 रुपए का चालान किया गया। बस स्टैंड पर मौजूद बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार सही हालत में नहीं पाए गए, कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर वर्दी पहने नहीं मिला। जिससे सभी बसों पर 3000-3000 रूपए जुर्माना किया गया। सभी बसों पर मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल मिलाकर 18000 रूपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
थाना प्रभारी द्वारा बस स्टैंड पर मौजूद सभी बस स्टाफ और यात्रियों को सड़क-सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। यातायात प्रभारी द्वारा बताया गया कि यात्रा के दौरान तेज रफ्तार में वाहन न चलाएँ, ओवरलोड सवारी न भरें, रोड पर दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी रखे। अभी सर्दी का समय है जब कोहरा हो तो गाड़ी सावधानी पूर्वक और धीरे चलाएँ संभव हो तो यात्रा को विराम दें। क्योंकि कोहरा होने पर विजिबिलिटी बहुत कम होती है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। बस में मेडिकल किट, आग बुझाने के यंत्र पर्याप्त मात्रा में रखें। बस में आपात कालीन द्वार बहुत महत्वपूर्ण है उसे चालू हालत में रखें। बस चलाते समय ड्राइवर, कंडक्टर किसी तरह के नशे का सेवन न करें और मोबाइल फोन इत्यादि का उपयोग बिलकुल न करें आज के समय में मोबाइल फोन व सड़क दुर्घटनाओं का बहुत बड़ा कारक है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User