दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन आने के पहले दो रिश्तेदारों के बीच चले लात-घूंसे

दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर दो लोगों में जमकर लात-घूंसे चले। मामूली बात पर ये लोग झगड़ रहे थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Sunday, April 28, 2024 - 10:00
Updated: 3 years ago
0
दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रेन आने के पहले दो रिश्तेदारों के बीच चले लात-घूंसे

दमोह (आरएनआई) दमोह रेलवे स्टेशन के बाहर शनिवार की रात दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें तीन लोग एक दूसरे को दे दनादन लात-घूंसों से मारपीट कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यहां खड़े लोग इस वीडियो में मूक दर्शक बने हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव नहीं किया और जीआरपी और आरपीएफ पुलिस भी इस बात से अनजान बनी रही। करीब पांच मिनट तक यह यात्री एक दूसरे के साथ मारपीट करते। तभी उनके साथ आई एक महिला ने किसी तरह बीच बचाव किया और रेलवे स्टेशन के अंदर ले गई।

दमोह के हटा ब्लाक के रसीलपुर गांव निवासी तीन रिश्तेदार जिसमें एक महिला भी शामिल थी। शनिवार कि रात सागर की ओर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन आने में कुछ समय देर थी इसलिए सभी रेलवे स्टेशन के बाहर निकल आए और तीन लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई और तीनों ने एक दूसरे पर लात घूसों की बारिश कर दी। वहां खड़े लोग इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते रहे। वीडियो में करीब पांच मिनट तक ये तीनों युवक एक दूसरे से मारपीट कर रहे और महिला कहती रही कि ट्रेन आने वाली है मत लड़ो लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद महिला ने बीच बचाव किया और तीनों को स्टेशन के अंदर ले गई।

जिसमें लोग यह भी लिख रहे हैं कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ इसी प्रकार की असुरक्षा बनी रहती है। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस हमेशा ही रेलवे स्टेशन पर होने वाली घटनाओं से अनजान होती है। जिससे ऑटो चालक और यात्रियों के बीच भी इसी तरह का संघर्ष होता रहता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User