त्रिभुवन देवी अकेडमी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हिन्दू सम्मेलन आयोजित
सुलतानपुर (आरएनआई) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना काल सौ वर्ष पूरे होने पर मनाये जा रहे संघ शताब्दी वर्ष मे स्वयंसेवको द्वारा मनाये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन कादीपुर जिले के जलालपुर प्रखण्ड अन्तर्गत त्रिभुवन देवी अकेडमी नूरपुर अल्देमऊ स्कूल के प्रांगण मे सम्पन्न हुआ।
आज आयोजित इस हिन्दू सम्मेलन में अघोरपीठ बाबा सत्यनाथ मठ कादीपुर के पीठाधीश्वर अवधूत उग्र चण्डेश्वर कपाली बाबा ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर में आस्था रखने वाले सभी लोग सनातनी हिन्दू हैं। सामाजिक सांस्कृतिक और समरसता राष्ट्रीयता और धार्मिकता को हिन्दू जनमानस में खत्म करने और अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए विधर्मियों ने अनेक कुचक्र रचा।हम उसी कुचक्र में फंस कर अपनों को अपने से दूर कर दिया।आज समग्र हिंदू जनमानस को अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु विघटनकारी तत्वों से सावधान होने की आवश्यकता है।ऊंच नीच, छुआछूत, अगड़े पिछड़े जैसी कुरीतियों को दूर कर हमको सबको साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
हिन्दू सम्मेलन के मुख्य वक्ता सेवा भारती के पूर्वी क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि भेदभाव को दूर कर सभी को भाई-भाई के भाव से रहकर देश के सामाजिक संरचना को मजबूत करना है।समस्त हिंदू समाज को संगठित होकर धर्म की रक्षा-धर्मो रक्षति रक्षति: को ध्यान मे रखकर करना चाहिए।हमारे धार्मिक स्थल हमारी संस्कृति व संस्कार के पालक व पोषक रहे हैं | मातृशक्ति प्रतिनिधि सेवा भारती कादीपुर की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख संगीता ने महिलाओं को लव जिहाद जैसे षडयंत्रों से सावधान रहने की सीख प्रदान की। विभाग प्रचारक सुलतानपुर विभाग श्रीप्रकाश जी ने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष मे पंच परिवर्तन का संकल्प हम सभी के घरो मे दिखना चाहिए, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्व का भाव व नागरिक कर्तव्य पर ध्यान व पालन राष्ट्र को पुन: परम वैभव अवश्य प्रदान करेगा। हिन्दू समाज के सभी घटक देश व धर्म के महत्वपूर्ण तथा अभिन्न अंग है, सभी हिन्दू चाहे वह किसी भी जाति,मत, पंथ, सम्प्रदाय के हो भारत माता के पुत्र होने के नाते सहोदर भाई है, कोई भी हिन्दू पतित नहीं है, पूज्यनीय बाला साहब देवरस जी का उदाहरण देकर कहा है कि यदि छूआछूत पाप नहीं है तो कुछ भी पाप नहीं है। हिन्दू संस्कृति विश्व का मंगल व कल्याण चाहती है।हिन्दू सम्मेलन में जिला प्रचारक बृजेश, नगर प्रचारक कुंवर मैहर, कार्यक्रम के संयोजक सेवा भारती के विभाग उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, खतीवपुर प्रधान अजीत कुमार सिंह मिन्टू, नूरपुर प्रधान नीमर, पूर्व प्रधान बन्टी सिंह,विजय गिरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। हिन्दू सम्मेलन में समाज के बच्चों ने महिला सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



