तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की सूची का अंतिम प्रकाशन : राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

Tuesday, December 30, 2025 - 19:18
Updated: 7 months ago
1
तिरहुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की सूची का अंतिम प्रकाशन : राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक, विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सह जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर द्वारा समाहरणालय सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में जानकारी दी गई कि अर्हता तिथि 1 नवंबर 2025 के आधार पर तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन सभी विहित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सफलतापूर्वक कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमसम्मत ढंग से संपन्न की गई.

उल्लेखनीय है कि तिरहुत स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन 25 नवंबर 2025 को किया गया था। इसके पश्चात 25 नवंबर 2025 से 10 दिसंबर 2025 तक दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि निर्धारित की थी। इस अवधि के दौरान प्राप्त सभी दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन करते हुए 30 दिसंबर 2025 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया.

 विदित हो कि तिरहुत स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में प्रारूप निर्वाचक सूची में 14,083 निर्वाचक दर्ज थे, जबकि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में 48,102 निर्वाचक शामिल हुए हैं। इस प्रकार दोनों को मिलाकर कुल निर्वाचकों की संख्या 62,185 हो गई है.

इसी तरह तिरहुत शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में प्रारूप निर्वाचक सूची में 3,381 निर्वाचक थे, जबकि अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में 924 नए निर्वाचकों को शामिल हुए। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,305 है.

बैठक के बाद सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मुजफ्फरपुर जिला इकाई को तिरहुत स्नातक तथा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची उपलब्ध करा दी गई है, ताकि आगामी निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में दलों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

बैठक में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार सहित जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। अधिकारियों द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ दी गईं तथा उनके सुझावों को भी सुना गया.

इस प्रकार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम निरंतर उठाए जा रहे है.

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
LALIT KUMAR
LALIT KUMAR 7 months ago
New