तात्या टोपे वि वि के कुलगुरु यादव से मिले पूर्व मंत्री सिसोदिया, उच्चशिक्षा के उन्नयन पर चर्चा हुई

Jun 29, 2025 - 20:55
Jun 29, 2025 - 20:59
 0  162
तात्या टोपे वि वि के कुलगुरु यादव से मिले पूर्व मंत्री सिसोदिया, उच्चशिक्षा के उन्नयन पर चर्चा हुई

गुना (आरएनआई) क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ किशन यादव ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से उनके निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की और उनके स्वास्थ की जानकारी ली ।भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ यादव ने विश्व विद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे पाठ्यक्रमों एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही उच्चशिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी चर्चा हुई ।

यहाँ अध्यनरत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने एवं वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कराने का भी सुझाव देते हुए पूर्व मंत्री सिसोदिया ने बमौरी में नव निर्मित महाविद्यालय भवन में इसी सत्र से शैक्षणिक कार्य प्रारंभ कराने को लेकर एवं शासन स्तर पर शैक्षणिक व कार्यालयीन स्टाफ की नियुक्ति संबंधी हेतु डॉ यादव से आवश्यक कार्यवाही करने को कहा ।साथ ही बमौरी महाविद्यालय के शुभारंभ को विस्तृत रूप देने एवं कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को आमंत्रित करने पर भी चर्चा हुई ।श्री सिसोदिया ने आगामी सत्र में पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस,गुना में बीएड,नर्सिंग एवं एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम भी संचालित करने को कहा है ।इस दौरान डॉ संकेत क्षत्रिय भी उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0