डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को चेयरमैन ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Thursday, December 11, 2025 - 21:11
Updated: 9 months ago
0
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों को चेयरमैन ने झंडी दिखाकर किया रवाना

फतेहपुर (आरएनआई) नगर पालिका परिषद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत के शहर साफ सुथरा बनाये रखने की दिशा में एक कदम और बढाया है। गुरुवार को घर घर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों को चौयरमैन राजकुमार मौर्या व अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिदिन सुबह कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां घर घर जाकर मोहल्ले वाइज़ कूड़ा एकत्र करेगी व उन्हें निर्धारित जगह डंप किया जायेगा। 

नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने बताया कि शहर को साफ सुथरा व सुंदर बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा लागातार कार्य किये जा रहे है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य में वाहन लगाए गये है छोटे व हल्के वाहन मोहल्ले की संकरी गलियों में भी आसानी से जा सकेंगे। कूड़ा को एकत्र कर निर्धारित जगह डंप करेंगे। कम्पनी पिनाका इन्फ्रा के शीर्ष प्रबंधन धीरेंद्र सिंह, कार्तिकेय जायसवाल एवं रावेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गये स्वच्छत भारत मिशन के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को साफ सुथरा बनाये जाने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। कम्पनी के सफाई कर्मी प्रतिदिन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का कार्य करेंगें उन्होंने लोगों से अपने शहर को साफ सुथरा बनाये रखने के लिये अपने अपने घरों का कूड़ा इधर उधर न फेंककर सफाई कर्मियों के आने पर कूड़ा वाहन में डालने की अपील की। इस मौके पर सफाई जेई केआर चंद्राकर, राकेश कुमार गौड़ के अलावा सभासद संजय श्रीवास्तव, विनय तिवारी, अतीश पासवान, ऋतिक पाल, सुनील गुप्ता, गुड्डू यादव, संतोष पटेल, अरूण यादव, विवेक यादव, विवेक नागर भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User