डॉ. ललित किशोर शर्मा को मिला ग्लोबल साउथ एम्बेसडर अवॉर्ड
गुना (आरएनआई) विगत 30 अगस्त को कोची (केरल) में आयोजित Fetal Radiology Conclave में गुना के डॉ. ललित किशोर शर्मा, संचालक राज सोनोग्राफी सेंटर, को एमसीएच भरोसा संरक्षण, गुना कार्य हेतु इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग एसोसिएशन (IRIA) द्वारा वर्ष 2025-27 के लिए ग्लोबल साउथ देशों का एम्बेसडर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम वर्ष 2011 से गुना जिले में कलेक्टर के निर्देशन में रोटरी क्लब, महिला एवं बाल विकास विभाग, सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन के सहयोग से अटल बाल मित्र योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा है। वर्ष 2019 से इसमें इंडियन रेडियोलॉजिकल एंड इमेजिंग प्रोग्राम को भी जोड़ा गया है। अब तक गुना शहर की 168 आंगनवाड़ी केंद्रों में 23,000 से अधिक निशुल्क जांचें की जा चुकी हैं।
एवार्ड प्राप्त करने के उपरांत डॉ. शर्मा ने आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिस्वर को यह सम्मान दिखाया और कार्यक्रम की जानकारी साझा की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



