डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया "श्रीकृष्ण कीर्ति" के नवीनतम अंक का लोकार्पण

Tuesday, July 30, 2024 - 20:27
0
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया "श्रीकृष्ण कीर्ति" के नवीनतम अंक का लोकार्पण

वृन्दावन (आरएनआई) गौशाला नगर क्षेत्र स्थित मयूर निकुंज आश्रम में श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित पत्रिका "श्रीकृष्ण कीर्ति" के नवीनतम अंक का लोकार्पण प्रख्यात साहित्यकार व ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन व श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका की संस्थापिका भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी के धर्म व अध्यात्म के अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अनेकों कीर्तिमान हैं।उनके विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों से असंख्य लोग लाभान्वित हुए हैं और हो रहे हैं।साथ ही "श्रीकृष्ण कीर्ति" पत्रिका ब्रज संस्कृति का प्रचार-प्रसार समूचे विश्व में कर रही है।जो कि अति प्रशंसनीय है।

श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के महामंत्री व श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. सतेन्द्र जोशी (कृष्णाजी) ने कहा कि हमारा ट्रस्ट व हमारी पत्रिका निंबार्क संप्रदाय के प्रख्यात संत निकुंजवासी आचार्य कुंडल कृष्ण महाराज के आदर्शों पर चलने और उनके द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को पूरा करने के लिए कृत संकल्पित है।इसी उद्देश्य से हम सभी श्रीधाम वृन्दावन में बहुत शीघ्र हाई टैक पावन गौशाला एवं भव्य भक्त निवास का निर्माण कराने जा रहे हैं।

इस अवसर पर भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी,भागवताचार्य जयंती नन्दन शरण मयूर कृष्ण महाराज (प्रभुजी), डॉ. राधाकांत शर्मा, लाजपत राय बंसल, नवीन कृष्ण महाराज, उमेश बंसल, जगमोहन गर्ग आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User