डीजे और रास्ते के विवाद ने बिगाड़ी बारात की खुशी, तीन आरोपी पुलिस हिरासत में
हरदोई (आरएनआई) थाना मझिला क्षेत्र में एक बारात की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब डीजे बजने के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। मामला थाना मझिला क्षेत्रांतर्गत ग्राम शिव नगरी निवासी लवप्रीत पुत्र बूटा सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 26 अप्रैल 2026 को वह अपने ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम भूप्पा पुरवा में एक बारात पार्टी निकल रही थी, जहां तेज धुनों पर डीजे बज रहा था। रास्ते से गुजरने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने वादी के साथ अभद्रता करते हुए उसके कुछ निजी सामान भी अपने कब्जे में रख लिए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना मझिला पुलिस सक्रिय हुई और मामले को गंभीरता से लेते हुए तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
मामले की जानकारी आलोक राज नारायण द्वारा दी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)