डीएम ने तहसील सदर व भिटौरा में देखा एसआईआर कार्य, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Saturday, November 29, 2025 - 22:13
Updated: 9 months ago
0
डीएम ने तहसील सदर व भिटौरा में देखा एसआईआर कार्य, संबंधितों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

फतेहपुर (आरएनआई) जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत भरे जा रहे गणना प्रपत्र और फीडिंग कार्य का तहसील सदर व विकास खंड भिटौरा में पहुंचकर जानकारी ली और अभी तक हुए विशेष प्रगाण पुनरीक्षण अभियान के तहत किए गए कार्य की अद्यतन स्थिति को जाना और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रपत्रों को भरा जाये और कलेक्ट कर इनकी फीडिंग भी की जाये। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए गणना प्रपत्रों कलेक्शन व फीडिंग में तेजी लाए ताकि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य समय से पूरा किया जा सके। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी भिटौरा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User