डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन ने बार कौंसिल अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का किया स्वागत

Thursday, October 19, 2023 - 20:39
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-19 अक्टूबर। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ के हाथरस आगमन पर स्वागत सम्मान कार्यक्रम वाणिज्य कार्यालय आगरा रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शिव किशोर गौड़ व उनके साथ पधारे पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट,  योगेश कुमार एडवोकेट, अंकुर शर्मा एडवोकेट व अन्य सदस्यगणों का दुपट्टा, माला पहना कर स्वागत सम्मान करते हुए स्मृति के रूप में सम्मान पत्र भेंट किया गया।    
 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश  के  अध्यक्ष ने  सीओपी नंबर के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा कोई भी समस्या  होने पर पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग और आशीर्वाद से ही मैं आज इस पद तक पहुंचा हूं। आशा है कि इसी तरह भविष्य में भी उनका सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने सम्मान के लिए डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन  का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमप्रकाश वाष्र्णेय एडवोकेट, गिरीशचंद्र शर्मा एडवोकेट, बी. के.शर्मा एडवोकेट, विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट, दुर्गेश चतुर्वेदी एडवोकेट, भुवनेश वाष्र्णेय एडवोकेट, राजीव राज ग्रोवर एडवोकेट, प्रदीप अग्रवाल एडवोकेट, रामकुमार शर्मा एडवोकेट,  अतुल जैन एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद  सादाबाद,  बृजबिहारी गुप्ता एडवोकेट, आकाश ठाकुर एडवोकेट, कपिल शर्मा एडवोकेट तथा अरविंद वशिष्ठ एडवोकेट( पूर्व  सचिव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन), प्रेम सिंह यादव एडवोकेट आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव विनोद अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किया गयज्ञं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User