जायंट्स ग्रुप हाथरस सहेली ने मनाया गरबा महोत्सव

Thursday, October 19, 2023 - 20:40
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-19 अक्टूबर। मां भगवती के पवित्र नवरात्रों के उपलक्ष में जायंट्स ग्रुप आफ हाथरस सहेली द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप के सभी सदस्य गरबा की रंग बिरंगी पोशाकों में नजर आए।
गरबा महोत्सव का शुभारंभ सर्वप्रथम ग्रुप के पदाधिकारियों द्वारा माता रानी को पुष्प चढ़ाकर तथा दीपक जलाकर किया गया। इसके पश्चात ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा डांडिया खेला गया तथा नृत्य किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रकार के मजेदार गेम्स भी हुए। ग्रुप की अध्यक्ष माधवी पचोरी द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम माता के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती गुंजन दीक्षित, मधु अग्रवाल, प्रीति वाष्र्णेय, मीनाक्षी, शालिनी, इंदु, आशा शर्मा, रजनी, लीला, प्रियंवदा, सविता, रेनू, पवन, मधु, रेखा, रश्मी, नेहा, वीणा, रिचा आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User