डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री ने शहर में किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना (आरएनआई) शहर की व्यवस्था और जनसुविधाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज बुधवार को शहर भ्रमण कर विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
आज शहर भ्रमण के क्रम में सुश्री खत्री द्वारा सबसे पहले बापू पार्क पहुँचीं, जहाँ उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, रखरखाव और संबंधित रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने रजिस्टर मेंटेन करने में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी और पार्क की सुविधाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
आज इस दौरान सुश्री खत्री ने बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, साफ-सफाई आदि की स्थिति देखी और व्यवस्था को और बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सुश्री खत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमित निरीक्षणों के माध्यम से व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



