विजयपुर थाना पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश मात्र 11 दिनों में ही दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

आरोपी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से घोषित था 05 हजार का इनाम, मृतक की पत्नी द्वारा साजिश रचकर अपने प्रेमी से कराई थी अपने ही पति की हत्या, आरोपिया पत्नी को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

May 28, 2025 - 22:17
May 28, 2025 - 22:24
 0  162
विजयपुर थाना पुलिस द्वारा अंधे कत्ल का पर्दाफाश मात्र 11 दिनों में ही दोनों आरोपी किए गिरफ्तार

गुना (आरएनआई) जिले के विजयपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल के प्रकरण में निरंतर कार्यवाही करते हुए प्रकरण के मुख्य एवं 05 हजार के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

  गौरतलब है कि 17 मई को पालिका-विजयपुर रोड पर एक अंजान बॉडी मिली थी जिसका पुलिस ने तत्काल ट्रेस कर लिया था जिसकी शिनाख्त भारत सिंह पुत्र जमनालाल भील उम्र 45 साल निवासी का ग्राम सावन भादो थाना आरोन के रूप में हुई थी एवं प्रकरण की विवेचना के दौरान एवं वैज्ञानिक अन्वेषण के आधार पर शक्करिया बाई पत्नी भारत सिंह निवासी सावन भादो एवं निरंजन सिंह पुत्र विजय सिंह भील निवासी ग्राम तेलनी थाना पाली जिला बाँरा राजस्थान के विरूध्द अपराध क्रमांक 59/25 धारा 103(1), 61(2), 238 बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर महज तीन दिन के भीतर ही आरोपिया मृतक की पत्नी शक्करिया बाई भील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था एवं प्रकरण के मुख्‍य आरोपी निरंजन भील तलाश जारी रखते हुए जिसकी तलाश राजस्थान व मध्यप्रदेश के सीमावर्ती गाँवों में की गई । इस दौरान गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रकरण में फरार आरोपी निरंजन भील की गिरफ्तारी पर 5000/-रूपये का इनाम भी घोषित किया गया । आरोपी की तलाश के क्रम में बीती रात विजयपुर थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार को नाईट गश्त के दौरान इनपुट मिला कि आरोपी अपनी ससुराल मुहासा खुर्द में आया हुआ है इस सूचना को गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस बल के साथ स्वाना होकर ग्राम मुंहासा पहुंचे और जहां के जंगल से आरोपी निरंजन भील को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाईल व हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल को जप्‍त किया गया । आरोपी द्वारा पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकारते हुये शक्करिया बाई के कहने पर भारत सिंह भील हत्या करना बताया गया ।

 आज के दिन मृतक भारत सिंह भील की तेरहवीं का कार्यक्रम था जब उसके परिजनों को आरोपी निरंजन की गिरफ्तारी की जानकारी लगी तो सभी बहुत खुश हुए और उनके द्वारा पुलिस की कार्यशैली पर खुशी जाहिर कर बोला कि इतने कम समय में पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया वह एक बहुत ही सराहनीय कार्य है मेरे भाई तो खत्म हो गया है परन्तु हत्या करने वाले गुनहगारों का मात्र 11 दिन के अंदर ही सलाखों के पीछे पहुंचना यह हमारे परिवार व समाज के लिए खुशी की बात है।

  विजयपुर थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार, सउनि हरिचरण मीणा, आरक्षक जगदीप सिंह तोमर, आरक्षक अनिल धाकड, आरक्षक नरेश मंडेलिया एवं महिला आरक्षक सपना रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0