डिप्टी कमिश्नर ने अजनाला हलके में करवाए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ की बैठक
गांवों में खेल स्टेडियम और सीवरेज की निकासी हमारी पहली प्राथमिकता- एडवोकेट धालीवाल (सुरेश रहेजा, परवीन कुमार, चंद्र मोहन, साहिल रहेजा)
अमृतसर (आरएनआई) डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी ने आज अजनाला विधानसभा क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। कैबिनेट मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल की ओर से इस बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती परमजीत कौर, एसडीएम श्री रविंदर सिंह, जिला पंचायत एवं ग्रामीण विकास अधिकारी श्री संदीप मल्होत्रा और एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने भाग लिया।
इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने अजनाला हलके के गांवों और कस्बों में करवाए जा रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य करवाए जाएं, स्थानीय लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के अनुसार करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब के तहत मिलने वाली ग्रांट भी हलके में इस्तेमाल की जाएगी। इसके अलावा फंड का प्रबंध कर दिया गया है, लेकिन सभी अधिकारी लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता दें। उन्होंने पंचायत विभाग द्वारा विकास कार्यों के लिए तैयार की गई तालिका पर अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उसमें कुछ आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल ने कहा कि हम गांवों में स्वच्छता के लिए गंदे पानी की निकासी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई नशा विरोधी मुहिम में युवाओं को सक्रिय करने के लिए गांवों में अच्छे खेल मैदान तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने इन जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि कार्यों की समय सीमा तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि लोगों पर खर्च किया गया पैसा लंबे समय तक लोगों के काम आता रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



