ट्रांसफर रुकवाने के लिए AI से बनाया प्रभारी मंत्री के नाम का फर्जी पत्र, कलेक्टर की नजर पड़ते ही खुला राज; कर्मचारी निलंबित

Thursday, July 23, 2026 - 12:56
Updated: 3 days ago
0
ट्रांसफर रुकवाने के लिए AI से बनाया प्रभारी मंत्री के नाम का फर्जी पत्र, कलेक्टर की नजर पड़ते ही खुला राज; कर्मचारी निलंबित

जिले में स्थानांतरण रुकवाने के लिए प्रभारी मंत्री के नाम से कथित तौर पर फर्जी पत्र तैयार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक कर्मचारी ने अपना ट्रांसफर रुकवाने के लिए कथित तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से प्रभारी मंत्री के नाम का पत्र तैयार किया और उसे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने प्रस्तुत कर दिया। मामला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचा, जहां जांच के दौरान पत्र फर्जी पाया गया।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के स्वास्थ्य केंद्र गोर में पदस्थ एमपीडब्ल्यू केएल बंशकार का स्थानांतरण स्वास्थ्य केंद्र दरगाएं किया गया था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी अपना स्थानांतरण रुकवाना चाहता था। इसी उद्देश्य से उसने कथित तौर पर प्रभारी मंत्री के नाम से एक पत्र तैयार किया, जिसमें स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिए गए थे।

यह पत्र स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. ओपी अनुरागी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User