ट्रक से चोरी की सूचना पर पहुंची पीआरवी, सरसों के तेल के दो गत्ते किए बरामद

Jun 19, 2025 - 18:56
Jun 19, 2025 - 19:00
 0  297

फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में यूपी 112 के किये जा रहे सराहनीय कार्य के क्रम में बुधवार को कॉलर ने बताया कि शिव होटल के पास थाना बकेवर में गाडी नं0-आरजे-19जीएच/4610 से सामान चोरी हो गया है। सूचना पर पी0आर0वी0 वाहन 7247 ने तत्काल आवश्यक कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर लगभग पांच मिनट में पहुँचकर कालर से जानकारी की तो बताया कि गाडी में सरसों के तेल के गत्ते लोड थे। अज्ञात लोगों ने गाडी में चढकर पांच गत्ते निकाल लिये हैं। पीआरवी कर्मियों ने आस-पास बहुत खोजबीन करके सरसों तेल के दो गत्ते बरामद कर कालर को सुपुर्द किए। गत्ते चोरी करने वाले मौके से फरार हो गए। पीआरवी 7247 के किये गये इस कार्य की कॉलर एवं आम जनमानस ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर पीआरवी में कमाण्डर आरक्षी संदीप कुमार व पायलट होमगार्ड राजबहादुर शामिल रहे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0