बीस जून से दस जुलाई तक होगा खाद्यान्न वितरण

Jun 19, 2025 - 18:55
Jun 19, 2025 - 19:00
 0  378

फतेहपुर (आरएनआई) जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि माह जुलाई के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का 20 जून से 10 जुलाई तक अन्त्योदय कार्डधारको को 14 किग्रा0 गेहूँ तथा 21 किग्रा0 फोर्टिफाईड चावल (कुल 35 किग्रा0 खाद्यान्न) प्रतिकार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्ड धारको को उनके कार्ड से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर 2.0 किग्रा0 गेहूं तथा 3.0 किग्रा0 फोर्टिफाईड चावल (05 किग्रा0 खाद्यान्न) निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा नामित नोड़ल/पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार कराया जायेगा। 

उन्होने कहा कि गेहूं व चावल के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की तिथि वितरण की अन्तिम तिथि 10 जुलाई होगी। निःशुल्क वितरण हेतु दुकानवार, क्षेत्रवार पर्यवेक्षणीय, नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत उचित दर दुकानों पर सतर्क निगरानी रखेंगे और भ्रमणशील रहकर आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी कार्यालय एवं जिला पूर्ति कार्यालय में आख्या उपलब्ध करायेंगे। इसलिए जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक सम्बद्ध यूनिटों पर निःशुल्क खाद्यान्न (गेहूँ व चावल) 20 जून से 10 जुलाई तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारको को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0