ज्योतिरादित्य से मेरा आत्मीय रिश्ता, मेरा आशीर्वाद सदैव उनके साथ-उमा भारती

Wednesday, March 27, 2024 - 12:24
Updated: 3 years ago
0
ज्योतिरादित्य से मेरा आत्मीय रिश्ता, मेरा आशीर्वाद सदैव उनके साथ-उमा भारती

गुना (आरएनआई) पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति अपना अकाट्य प्रेम एक बार फिर दिखाया है और उनकी खुलकर प्रशंसा करते हुए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है।

सुश्री भारती ने लिखा है मेरे अति प्रिय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने गुना-शिवपुरी लोकसभा के चुनाव में एक सभा में भाषण देते हुए मेरी एवं अपनी दादी के संबंधों का जिक्र किया है। ज्योतिरादित्य की दादी और मेरी अम्मा ने मुझे 8 साल की उम्र में दमोह मध्य प्रदेश में प्रवचन करते हुए सुना और फिर तो उनके जीवन की अंतिम सांस तक मेरे और उनके संबंधों की अटूट डोर बंधी रही। मैं सच में उनकी पांचवी और सबसे प्रिय बेटी हो गई थी। चिरंजीवी ज्योतिरादित्य जी के साथ मेरा संबंध बहुत गहरा, आत्मीयता का एवं सम्मान का है, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। अम्मा ने ही कांग्रेस को ध्वस्त करके जनसंघ और फिर भाजपा को मध्य प्रदेश में मजबूती से जमाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि ज्योतिरादित्य जी भाजपा में आ जायें, मेरी वह इच्छा पूरी हो चुकी है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है तथा उनका भविष्य उज्जवल है।

बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पिछले सप्ताह मूँगावली में आयोजित एक सभा में सुश्री उमा भारती जी की तारीफ़ करते हुए कहा था कि उनको मेरी आजीअम्मा राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने अपनी पांचवी बेटी माना था। उस नाते मैं उनका भतीजा हुआ। जब-जब मुझे उमा जी की जरूरत पड़ी, वे एक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ी रहीं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User